अपराध

नेपाल बार्डर पर फर्जी वीजा के साथ दो ईरानी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- भारत नेपाल की सीमा पर दो ईरानी नागरिको को पुलिस ने नेपाल जाते समय गिरफ्तार किया है।  ईरानी नागरिक अपने वीजा पर फर्जी मोहर लगाकर अवैध रूप से नेपाल जाने की फिराक में थे। तभी सुरक्षा एजेंसियों ने शक के आधार पर उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज कर अग्रिम करवाई में जुट गई है। 
जानकारी के मुताबिक़ ईरानी नागरिको का भारतीय वीजा 2022 में ही समाप्त हो गया था दोनो भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। रविवार को दोनो अपने फर्जी वीजा पर फर्जी मोहर लगाकर भारत से अवैध रूप से नेपाल जाने के फिराक में थे। बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने इन दोनों को इमीग्रेशन को सौंप दिया जिसके बाद इमीग्रेशन ने जांच के दौरान इन दोनों के वीजा पर लगा मोहर फर्जी पाया। पुलिस इन दोनों के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : आम बीनने पर तालबानी सजा, नाबालिग बच्चों को पेड़ से बांध पिटाई,मुंह में ठुसा आम वीडियो वायरल, केस दर्ज