अपराध

दुस्साहस : घुघली नगर के व्यापारी की पत्नी के साथ छेड़खानी का प्रयास, बोलेरो का फाटक तोड़ बचाई लाज

 

 

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : घुघली थाना क्षेत्र के घुघली नगर के एक व्यापारी की पत्नी का बोलेरो चालक ने अपहरण का प्रयास किया। बोलेरो में महिला को अकेली देख छेड़खानी करने का कोशिश करने लगा। महिला आबरू बचाने के लिए बोलेरो का दरवाजा खोल बाहर कूद गई। आरोप है कि बोलेरो चालक महिला का विरोध देख गाड़ी मोड़ उसे कुचलने का प्रयास किया लेकिन तब तक लोग के आने के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद घुघली पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है। 

घुघली थाना क्षेत्र के घुघली नगर के डीएवी तिराहे से मंगलवार शाम को एक घर से बारात श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के  परतावल के एक गांव में गई थी। बारात से रात में एक बोलेरो कुछ महिलाओं को लेकर रात करीब एक बजे घुघली पहुंचा। दूल्हे के घर पर सभी महिलाएं उतर गईं। इसी दौरान नेबूआ नौरंगिया रोड स्थित एक किराना व्यवसाई की पत्नी को बोलेरो चालक ने घर छोड़ने की बात कह कर बोलेरो में बैठा लिया। दूल्हे के घर से महिला को लेकर छोटी गंडक पुल को पार कर कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मडार विंदवलिया गांव में प्रवेश कर गया। बताया जा रहा है की महिला ने बोलेरो चालक से रास्ते में अपने घर पर रोकने का प्रयास किया लेकिन बोलेरो चालक छेड़खानी की नियत से बोलेरो को लेकर कुशीनगर सीमा में प्रवेश कर गया। इसी दौरान महिला ने कुशीनगर जिले के मडार विंदवलिया गांव में अपने परिचित के घर के बाहर बोलेरो का फाटक तोड़ चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है की बोलेरो चालक गाड़ी बैक कर महिला पर हमला करने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने पर वह वहां से फरार हो गया। 

इस मामले घुघली थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया की अपहरण जैसी कोई बात नही है महिला अपने घर पर

है।

यह भी पढ़ें : आम बीनने पर तालबानी सजा, नाबालिग बच्चों को पेड़ से बांध पिटाई,मुंह में ठुसा आम वीडियो वायरल, केस दर्ज