Maharajganj

महराजगंज में अखिल भारतीय प्रधान संगठन का किया गया विस्तार, जिला महामंत्री बने अमरजीत सहानी व मीडिया प्रभारी बने अर्जेश सिंह


महाराजगंज टाइम्स ब्यूरो : अखिल भारतीय प्रधान संगठन का सोमवार को बैठक किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल जोशी संगठन का विस्तार करते हुए जिला महामंत्री अर्जित सहानी व जिला मंत्री राजू सिंह, प्रीतम जायसवाल व किस्मती पटेल, योगेंद्र यादव, आधा गुप्ता कोषाध्यक्ष बने जिसमें मीडिया प्रभारी अर्जेश सिंह बने। विधानसभा अध्यक्ष सदर सच्चिदानंद मौर्य व पनियरा रुपेश शर्मा, फरेंदा दिनेश पांडे, सिसवा पिंकू गुप्ता, नौतनवा संतोष यादव को मनोनीत किया गया। बैठक में 20 अक्टूबर को लखनऊ में अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा सम्मान समारोह में पहुंचने की योजना बनाई गई। मुख्यअतिथि राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र मल्य व वशिष्ठ अतिथि उपाध्यक्ष अजय धर द्विवेदी, जिला अध्यक्ष अनिल जोशी, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, अमरजीत सहानी, अवध किशोर, लालमन यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज