अपराध

Maharajganj: हैवानित की हदे पार कर मासूम के साथ दुष्कर्म,जघन्य कृत्य से मानवता शर्मसार

 


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में अंडा खरीदने घर से निकली बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वही इस मामले में पुलिस पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया है कि 15 दिसंबर की रात करीब आठ बजे उनकी बिटिया अंडा खरीदने गांव के चौराहे पर गई थी। जो काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी। उसके बाद उनकी मां बेटी को ढूंढने निकली। लेकिन बिटिया का कुछ पता नहीं चल सका। फिर मां बिटिया को ढूंढते हुए चौराहे की ओर पहुंची। जहां पर एक व्यक्ति ने मां को बताया कि बच्ची एक शख्स के घर की ओर जाते दिखाई दी है। उक्त जानकारी के बाद मां शख्स के घर पहुंची तो वह मौके की वारदात देख सन्न हो उठी। क्योंकि वहां पर बच्ची के साथ एक लड़का दुष्कर्म कर रहा था। वही मौके पर मां को देखते ही उक्त लड़का भाग निकला। फिर बिटिया घर आकर सिसकते हुए मां और पत्नी से कहने लगी कि लड़के ने पहले उसके  साथ अश्लील हरकत की फिर उसके साथ दुष्कर्म किया है। वही इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया ने बताया कि मामले में पीड़ित बच्ची के साथ आरोपी अमन यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : महराजगंज में फायरिंग कर दिनदहाड़े लूट का प्रयास,ग्रामीणों ने एक को दबोचा दूसरा फरार , जांच में जुटी पुलिस