पंजाब की डांसर ने प्रेम में बेवफाई पर आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला, पंजाब निवासी युवती ने लगाए गंभीर आरोप
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में मुकरने का आरोप
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो: कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग में बेवफाई का मामला सामने आया है। पंजाब की रहने वाली एक युवती, जो आर्केस्ट्रा में नर्तकी के रूप में कार्य करती है, ने आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार, वह आरोपी के पिता की आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करती थी। इसी दौरान कार्यक्रमों में आना-जाना होने से उसकी मुलाकात संचालक के बेटे से होती रही और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया, जिसके भरोसे उसने उससे संबंध बनाए।हालांकि, बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया, जिससे आहत होकर युवती ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : लाइसेंसी पिस्टल लेकर विकास भवन में घुसा बर्खास्त तकनीकी सहायक, उपायुक्त से मारपीट; मुकदमा दर्ज