विज़न एकेडमी में गरबा व डांडिया नाइट की धूम, भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगे लोग
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- विज़न एकेडमी में बुधवार को गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य सांस्कृतिक आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उत्सव की शुरुआत माँ नवदुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती से हुई। इसके बाद पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने डांडिया और गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ. अभिषेक पांडेय ने दुर्गा सप्तशती के श्लोकों का उल्लेख कर नवरात्रि के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि आत्मशक्ति, सदाचार और नारी सम्मान का प्रतीक है, और ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी जड़ों व संस्कारों से जोड़ते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पलता मंगल ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण में विद्यालयों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक सद्भाव और पारिवारिक जुड़ाव मजबूत होता है। वहीं, चेयरमैन अधिवक्ता प्रणव गोपाल श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों व अनुशासन का विकास करना है। इस अवसर पर अभय मिश्रा, अभिषेक पटेल, आकांक्षा श्रीवास्तव, आकृति पांडेय, अक्षिता सिंह, आंचल गुप्ता, अंजू गुप्ता, अर्चना शर्मा, अशोक मिश्रा, चंदा वर्मा, करिश्मा मिश्रा, मनीष कुमार सिंह, नीलू त्रिपाठी, पंकज पटेल, प्रतिभा त्रिपाठी, राजेश मणि, ऋचा श्रीवास्तव, साक्षी मिश्रा, सत्यप्रकाश, शिवांगी गुप्ता, सुहैल अहमद, टी. एन. पटेल, वीणा गुप्ता, जे. बी. सिंह, भवानी सिंह, श्रवण अग्रहरि सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
यह भी पढ़ें : दि पैरामाउंट एकेडमी में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन