Education

महराजगंज में 30 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में रहेगा अवकाश, डीएम ने जारी किया आदेश

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के आयोजन के मद्देनजर महराजगंज जिले में 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर संबंधित शिक्षण संस्थानों को अवकाश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, PET-2026 की परीक्षा 30 अक्टूबर को आयोजित होनी है। परीक्षा के सुचारु संचालन और व्यवस्थाओं को देखते हुए नगर पालिका परिषद महराजगंज, नगर पंचायत फरेंदा और नगर पंचायत घुघली के क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी बोर्डों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित क्षेत्रों के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को इस निर्देश का पालन करना होगा। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों समेत संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।गौरतलब है कि PET परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुटा है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : सपनों को लक्ष्य बनाइए, मेहनत को हथियार: विद्यार्थियों को SDM अवनीश त्रिपाठी ने दिए सफलता के मंत्र