Health

Maharajgnj News: केएमसी अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी नई कैथ लैब सुविधा

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो: जनपद के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने अब हृदय रोगियों के लिए उच्चस्तरीय कैथ लैब सुविधा शुरू कर दी है। अब यहां एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर लगाने जैसी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध हैं। प्रेस वार्ता के दौरान चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यह सुविधा पूर्वांचल में पहली बार इतने बड़े स्तर पर शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि अब महराजगंज ही नहीं, बल्कि कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बलरामपुर, बस्ती और नेपाल के मरीजों को भी इलाज के लिए महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट की टीम द्वारा इलाज किया जाएगा। खास बात यह है कि जहां एंजियोग्राफी की लागत सामान्य रूप से ₹30,000 होती है, वही यहां ₹10,000 में उपलब्ध है, और ₹1.5 लाख की एंजियोप्लास्टी अब ₹90,000 में कराई जाएगी। आयुष्मान भारत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना और ईसीएचएस कार्ड धारकों के लिए यह सेवाएं निःशुल्क रहेंगी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विकास मल्ल ने बताया कि वर्तमान समय में हृदय रोग के लक्षण जैसे सीने में दर्द, भारीपन और बीपी बढ़ना नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर इलाज से जीवन बचाया जा सकता है। विनय श्रीवास्तव ने मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि यह जनहित की सुविधा है, जिसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें : महराजगंज में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप, 54 पोल्ट्री फार्म प्रशासन की रडार पर