Health

महराजगंज को मिले नवागत सीएमओ, डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी की हुई तैनाती

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिले के स्वास्थ्य विभाग को नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मिल गया है। शासन ने डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी को महराजगंज का नवागत सीएमओ नियुक्त किया है। उनके आगमन से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीदें बढ़ गई हैं।डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी स्वास्थ्य विभाग में लंबे प्रशासनिक एवं चिकित्सकीय अनुभव रखते हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के बाद उनके महराजगंज में तैनात किए जाने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने, अस्पतालों में बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की चुनौती नए सीएमओ के सामने होगी। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नवागत सीएमओ के अनुभव का लाभ जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा का क्रम भी शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Maharajganj :- पहली गर्भावस्था में तीन बच्चों को जन्म देकर महराजगंज की साधना बनीं चर्चा का केंद्र, डॉक्टरों की टीम ने रची सफलता की नई कहानी