Maharajganj

जिला मुख्यालय पर रेल लाइन की स्वीकृति दिलाने पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

 

नई रेल लाइन की अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का जगह- जगह स्वागत करने उमड़े समर्थक

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिला मुख्यालय को नई रेल लाइन की सौगात दिलाने वाले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर बुधवार को स्वागत करने कार्यकर्ता व समर्थक उमड़ पड़े। कतरारी से लेकर महराजगंज जगह- जगह वित्त राज्य मंत्री का काफिला रोक उनको फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद का गगनभेदी नारा लगाया। जिला मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ने की मांग पिछले तीन दशक से हो रही थी। हर लोकसभा चुनाव में जिला मुख्यालय की रेल चुनावी मुद्दा भी बनता रहा है। पंकज चौधरी ने आश्वासन दिया था कि वह रेल लाइन जरूर स्वीकृत कराएंगे। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री से लगातार संपर्क कर रहे थे। बीते 25 अगस्त को केंद्रीय रेल मंत्रालय ने पीएम गति शक्ति योजना के तहत घुघली -महराजगंज -आनंदनगर नई इलेक्ट्रिक रेल लाइन की स्वीकृति देते हुए अधिसूचना जारी कर दिया। खास बात यह है कि जिला मुख्यालय पर रेल दौड़ाने के लिए रेल मंत्रालय जमीन भी अधिग्रहित करेगा। रेल की अधिसूचना जारी होने के बाद जिले के बाशिंदों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राखी पर्व पर जिला मुख्यालय को रेलवे का सौगात दिया।  जिला मुख्यालय को नई रेल लाइन से जोड़ने की अधिसूचना जारी होने के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जिले में आगमन की खबर सुनते ही लोग गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर जगह जगह स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े। जनपद की सीमा कतरारी में भाजपा के जिला संयोजक संजय पांडे और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। परतावल में पूर्व प्रमुख निर्भय सिंह, प्रमुख आनंद वर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। भिटौली के भैसा पुल पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ताओ एवम सैकड़ो गाड़ियों के साथ माला पहना कर स्वागत किया गया। शिकारपुर में सिसवा ब्लॉक प्रमुख धीरू सिंह और शिकारपुर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यक्रताओं ने वित्त मंत्री का स्वागत किया। गौनारिया में कार्यकर्ताओ एवम महिलाओ ने फूलो की वर्षा कर स्वागत किया । नगर के सक्सेना तिराहे पर हज़ारो कार्यकर्ताओ ने वित्त मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि महराजगंज मुख्यालय पर रेल लाइन की मांग बहुत सालों से हो रही थी,मेरा भी प्रयास लगातार था कि मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ा जाए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बहुत आभारी हूँ जिन्होंने हमारी मांग को स्वीकार किया और घुघली महराजगंज आनंद नगर रेल लाइन जिसकी लंबाई 52.27 किमी के निर्माण हेतु 958.27 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति करते हुए रेल लाइन निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि महराजगंज के लोगो को रेल का सपना भी हमने ही दिखाया था आज वह सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने 958.27 करोड़ रुपये की लागत से फरेंदा, महराजगंज, घुघली तक 52.7 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाने की स्वीकृति दे दी है। रेल मंत्रालय की ओर से बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। इससे महराजगंज क्षेत्र के लोगों को दूसरे जनपद में ट्रेन पकड़ने नही जाना पड़ेगा। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय रेलवे ने गति शक्ति स्कीम के तहत जिला मुख्यालय को रेल लाइन की मंजूरी दी है। योजना के अनुसार, आनंदनगर से घुघली, महराजगंज तक 52.7 किमी लंबी  रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलेंगी। रेल लाइन बन जाने से पंजाब और दिल्ली से असम समेत पूर्वोत्तर तक आवागमन का रास्ता आसान हो जाएगा। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि रेल लाइन के सिविल कार्य के लिए 875.30 करोड़ रुपये, सिग्नल व टेलीकॉम कार्य के लिए 18.17 करोड़ और इलेक्ट्रिकल कार्यों के लिए 64.26 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।  उन्होंने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच हुई कई दौर की वार्ता के बाद केंद्रीय रेलवे बोर्ड ने बीते शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी किया।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज