Maharajganj

प्रशासनिक फेरबदल में फरेंदा SDM प्रतीक्षा त्रिपाठी का लखीमपुर खीरी तबादला, मुकेश कुमार सिंह गौतम बुद्ध नगर भेजे गए

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो -: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में तैनात 127 उप जिलाधिकारियों (SDM) का स्थानांतरण कर दिया। इस तबादला सूची में महराजगंज जिले के फरेंदा की एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। उन्हें अब लखीमपुर खीरी में नई तैनाती दी गई है। वहीं जिले से जुड़े एक और अधिकारी मुकेश कुमार सिंह को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) ट्रांसफर किया गया है। फेरबदल को लेकर शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक चुस्ती और सुशासन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह भी पढ़ें : MAHARAJGANJ : तटबंधों की मजबूती और बाढ़ से सुरक्षा को लेकर सख्त हुए डीएम, दिए अहम निर्देश