Maharajganj

Maharajgnj news : एक साथ तीन नाबालिग लड़कियों से गायब होने से घुघली क्षेत्र में हड़कंप

आठवीं की छात्रा हैं तीनों सहेलियां, शिकायत मिलते ही तलाश को सक्रिय हुई पुलिस

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- घुघली थाना के एक स्कूल की तीन नाबालिग सहेलियों के एक साथ लापता होने से हड़कंप गया। शिकायत मिलते ही घुघली पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस का कहना है कि लड़कियों का पता चल गया है। दिवाली बाद तीनों आपस घर आ जाएंगी। वह घूमने के लिए निकली हैं। तीन लड़कियां आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को तीनों लकड़ियां घर से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन घर नहीं लौटीं। घर लौटने में देरी से चिंचित परिजन ढूंढने लगे। पता चला कि तीन लड़कियां गायब हुई हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक तीनों लड़कियां अपना बैग बेच दीं। घर से कुछ पैसा भी लेकर गई हैं। घर पर चिट्ठी भी छोड़ कर गई हैं, जिसमें लड़कियां लिखी हैं कि वह घूमने जा रही हैं। शिकायत पर घुघली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। तीनों लड़कियों के वापस लौटने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। इस मामले में घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह का कहना है कि दिवाली बाद लड़कियां घर आ जाएंगी। घर पर चिट्ठी छोड़ कर गई हैं। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : मनरेगा में धांधली का कमाल,खरीफ़ के मौसम में उगाई जा रही रबी की फसल