Maharajganj : एनएसएस शिविर के तीसरे दिन मतदाता जागरूकता रैली, “पहले मतदान, फिर जलपान” का दिया संदेश
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नेहरू नगर पिपरदेउरा में आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्धिक सत्र से हुआ, जिसके मुख्य अतिथि संस्था के डायरेक्टर दुर्गेश सिंह रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज में सहयोग की भावना को बढ़ाती है, असमानता को कम करती है और एकता को मजबूत करती है। सेवा भाव को जीवन में अपनाने से व्यक्तित्व विकास के साथ उपलब्धियां भी प्राप्त होती हैं। विशिष्ट अतिथि अभय प्रताप मिश्र ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ-साथ देश के प्रति सेवा भाव, सामाजिक सहयोग और पर्यावरण संरक्षण की चेतना विकसित करता है। कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। शिविर का संचालन लक्ष्यगीत और योग के साथ किया गया। कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र वर्मा एवं राकेश सहानी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने नेहरू नगर पिपरदेउरा से उद्योग चौराहा होते हुए चिउरहा गांव तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान “पहले मतदान, फिर जलपान” और “छोड़ो अपने सारे काम, पहले करो मतदान” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। रैली के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी ने लोकतंत्र में जागरूक मतदाता की भूमिका को देश की मजबूत नींव बताया।
यह भी पढ़ें : मनरेगा में धांधली का कमाल,खरीफ़ के मौसम में उगाई जा रही रबी की फसल