Maharajganj

तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार की टक्कर से राहगीर की मौत, परिजनों में कोहराम

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। फरेन्दा थाना क्षेत्र के रुनुवा चौराहे के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक राहगीर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला