एडीएम एफआर पंकज वर्मा के मार्गदर्शन में 16 अभ्यर्थियों की सफलता, मथुरा के साथ महाराजगंज में भी खुशी की लहर
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- एडीएम एफआर पंकज कुमार वर्मा (2012 बैच) के मार्गदर्शन में अलीगढ़ स्थित निशुल्क कोचिंग संस्थान CSM ने UPPCS 2024 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान से तैयारी कर रहे 16 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों पर चयनित होकर सफलता का परचम लहराया है। चयनित अभ्यर्थियों में विवेक शर्मा, अरुण कुमार, दीक्षा सारस्वत, आंचल श्रीवास्तव, गायत्री वर्मा, अज़ीम अहमद, नेहा शर्मा और मनीष कुमार सिंह नायब तहसीलदार बने हैं। वहीं मिलन सैनी असिस्टेंट कमिश्नर (टैक्स), अदिति सक्सेना जिला स्वास्थ्य एवं कल्याण अधिकारी (DHWO) के पद पर चयनित हुई हैं। इसके अलावा हिमांशी जैन, सचिन, समीर राय और मयंक वर्मा को ACGST पद मिला है। अरुण कुमार बीडीओ और कौशिकी को CTO पद की जिम्मेदारी मिली है। इस उपलब्धि से मथुरा के साथ-साथ महाराजगंज के लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय पंकज वर्मा के मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दिया है। यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।
यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला