प्रमोशन के बाद दारोगा से इंस्पेक्टर बने उमेश कुमार, जनपद के तीन उपनिरीक्षकों को मिली पदोन्नति
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो-: जनपद पुलिस में कार्यरत उपनिरीक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिला है। सिंदुरिया, कोठीभार, पुरन्दरपुर, ठूठीबारी और परसा मालिक सहित विभिन्न थानों में सेवाएं दे चुके तथा एसओजी प्रभारी एवं सर्विलांस प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके उपनिरीक्षक उमेश कुमार को पदोन्नत कर निरीक्षक बना दिया गया है। उमेश कुमार अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न थानों पर तैनाती के साथ-साथ विशेष इकाइयों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अपराध नियंत्रण और तकनीकी निगरानी से जुड़े कार्यों में उनकी कार्यशैली को सराहा जाता रहा है। इसी क्रम में जनपद में तैनात उपनिरीक्षक रामरतन यादव एवं सुधाकर प्रसाद को भी पदोन्नति प्रदान करते हुए निरीक्षक बनाया गया है। तीनों अधिकारियों की पदोन्नति से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत हुए तीनों निरीक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला