Maharajganj

Maharajganj : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ट्रक चालक फरार

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजय सलही चौराहे पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से विजय सलही चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश भी की जा रही है। बृजमनगंज थाना प्रभारी मदन मिश्रा ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। अभी दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Maharajganj : बाढ़ के गहरे पानी में फंसे बच्चे, SDM और तहसीलदार ने गोद में उठाकर कराया रास्ता पार