उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बृजमनगंज ने मृतक बीमित के परिजन को सौंपा 2 लाख का चेक
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बृजमनगंज के शाखा प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने शाखा की ग्राहक स्व. सुनीता देवी के नॉमिनी उनके पति हरिश्चंद्र निवासी गुजरौलिया टोला मदरहना को आकस्मिक मृत्यु पर 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। बताया गया कि 29 दिसंबर 2025 को सुनीता देवी की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। उन्होंने अपने बचत खाते पर ग्राहक सेवा केंद्र बृजमनगंज की संचालिका रंजीता श्रीवास्तव के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा करा रखा था। जिसके लिए वर्ष में कुल 436 रुपये की राशि उनके खाते से बीमा प्रीमियम के रूप में जमा होती थी।ग्राहक सेवा केंद्र संचालिका रंजीता श्रीवास्तव और मैगनाट कंपनी के जिला समन्वयक राहुल मौर्य के अथक प्रयासों से मृतका के नॉमिनी पति हरिश्चंद्र को शाखा परिसर में सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने सभी खाताधारकों से अपील की कि प्रत्येक खाताधारक अपने खाते पर सुरक्षा बीमा अवश्य लें, ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।इस दौरान फील्ड ऑफिसर शेखर कुमार, राजकुमार, शुभम, श्रेयांश जायसवाल, अमर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : महराजगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान जारी, दोपहर 2 बजे तक 68.73% वोटिंग