आगामी त्योहारों के दृष्टिगत एसडीएम द्वारा सिसवा में क्षेत्र में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- आगामी दीपावली एवं अन्य त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ,सीओ द्वारा थानाध्यक्ष कोठीभार के साथ क्षेत्रांतर्गत प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने तथा बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर नियमित गश्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। महराजगंज पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें : रन फॉर यूनिटी से गूंजा एकता का संदेश, सरदार पटेल को किया नमन
