कोल्हुई में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट,जांच जुटी पुलिस
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- कोल्हुई थाना क्षेत्र के बनरसिहा कला गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के चलते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष पटीदार हैं और लंबे समय से जमीन को लेकर तनाव चल रहा था। इसी दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। हंगामे में एक महिला घायल होकर बेहोश हो गई, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य लोगों को भी हल्की-फुल्की चोटें आने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। कोल्हुई थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि “दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।”
यह भी पढ़ें : कोल्हुई में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट,जांच जुटी पुलिस