अपराध

जिला पंचायत अध्यक्ष का WhatsApp हैक, अधिकारियों से ₹25 हजार मांगकर ठगी की कोशिश

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- साइबर अपराधियों ने इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल को निशाना बनाते हुए उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद जालसाजों ने उनके नाम और नंबर का इस्तेमाल कर विकास भवन के कई अधिकारियों, कर्मचारियों और परिचितों को इमरजेंसी का हवाला देते हुए ₹25 हजार भेजने का संदेश भेजा। हालांकि अधिकारियों की सतर्कता के चलते ठगी की यह कोशिश नाकाम हो गई।बुधवार दोपहर करीब दो बजे जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव समेत कई अधिकारियों के मोबाइल पर रविकांत पटेल के नंबर से व्हाट्सएप मैसेज पहुंचे। संदेश में लिखा था कि उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है और उन्हें तत्काल ₹25 हजार की आवश्यकता है। संदेश सामान्य बातचीत की शैली में भेजे गए थे, जिससे कुछ देर के लिए लोग असमंजस में पड़ गए। अधिकारियों ने रुपये भेजने से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल से फोन पर संपर्क किया। तब पता चला कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है और उनके नाम से फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं। समय रहते जानकारी मिलने से किसी ने भी रुपये नहीं भेजे और साइबर ठग अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही रविकांत पटेल ने साइबर थाना पुलिस को सूचना दी और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी रुपये मांगने वाले संदेश पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि बिना पुष्टि किए किसी भी खाते में धनराशि न भेजें। साइबर थाना प्रभारी रासिद खान ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्हाट्सएप अकाउंट किस प्रकार हैक किया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : हिस्ट्रीशीटर गैंग सूने मकानों को बनाता था निशाना, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: