Maharajganj

पुलिस अधीक्षक की बेहतर कार्यप्रणाली लाई रंग,आईजीआरएस पोर्टल पर जन समस्या निस्तारण के मासिक रैंकिक में जनपद प्रदेश में रहा अव्वल

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-पुलिस अधीक्षक की बेहतर कार्यप्रणाली और जन समस्याओं में तत्परता रंग लाई है।आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में माह-जुलाई की मासिक रैकिंग में जनपद-महराजगंज को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ के मार्गदर्शन व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद-महराजगंज पुलिस को माह-जुलाई की मासिक रैंकिंग में आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। थाने पर उपस्थित पीड़ित/शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने के निर्देश से यह कामयाबी मिली है। गौरतलब है कि जनशिकायतों का निस्तारण आनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जॉच हेतु जाँचकर्ता अधिकारी
द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जॉच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही
की जाती है। जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त संदर्भों का गहराई एवं निष्पक्ष जॉच हेतु निरन्तर पर्यवेक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया जाता रहता है तथा पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों की जॉच आख्या प्राप्त होने पर जॉच आख्याओं का भी गहनता से परीक्षण किया जाता है। जॉच पुष्टिकारक न होने पर आईजीआरएस संदर्भ पुनः जॉच के लिए सम्बन्धित अधिकारी को कड़े निर्देश के साथ वापस कर दिया जाता है।जन समस्याओ के निस्तारण पर एसपी की गम्भीरता से प्रदेश स्तर पर पुलिस विभाग ने पहचान स्थापित किया है।प्रदेश मे प्रथम स्थान मिलने पर विभाग मे प्रसन्नता है।

प्रदेश की आईजीआरएस निस्तारण की पुलिस विभाग की जारी हुई रैंकिंग ।

गोरखपुर रेंज की स्थिति।
1- महराजगंज - प्राप्तांक 100- रैंक- 01।
2- देवरिया - प्राप्तांक 98.4- रैंक- 34।
3- कुशीनगर- प्राप्तांक 99.2- रैंक- 21।
4- गोरखपुर- प्राप्तांक 97.6- रैंक- 57।
बस्ती रेंज की स्थिति।
1- बस्ती - प्राप्तांक 98.4- रैंक- 34।
2- संतकबीरनगर - प्राप्तांक 100- रैंक- 01।
3- सिद्धार्थनगर - प्राप्तांक 98.4- रैंक- 34।
देवीपाटन रेंज की स्थिति।
1- श्रावस्ती - प्राप्तांक 97.39- रैंक- 71।
2- बहराइच - प्राप्तांक 99.2- रैंक- 21।
3-बलरामपुर- प्राप्तांक 99.2- रैंक- 21।
4- गोंडा- प्राप्तांक 99.2- रैंक- 21।

यह भी पढ़ें : Maharajganj : एसपी ने की फेरबदल,ठूठीबारी थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, बरगदवा थानेदार को सौंपी यूपी 112 का कमान, देखें सूची