राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सिटी सेंटर हॉस्पिटल में चिकित्सकों का हुआ सम्मान, केक काटकर मनाया गया समारोह
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- नगर स्थित सिटी सेंटर हॉस्पिटल में बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ ने केक काटकर चिकित्सकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर महराजगंज के सिटी सेंटर हॉस्पिटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के समस्त स्टाफ और प्रबंधन ने चिकित्सकों के योगदान को सराहते हुए केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिटी सेंटर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक विजय पाण्डेय ने कहा कि चिकित्सक केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि अपने समर्पण, संवेदनशीलता और निष्ठा से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की अथक सेवा के कारण ही लाखों लोगों को नया जीवन और बेहतर स्वास्थ्य मिल रहा है। इस अवसर पर अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योत्सना ओझा, वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉ. शक्तिसिंह चौहान, सर्जन डॉ. आर.के. सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी तथा डॉ. शांति विजय मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ऑपरेशनल मैनेजर आयुष्मान तिवारी, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट कृष्णा यादव, गणेश पांडेय, रामबदन वर्मा, अजय पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय, सोहिनी विश्वकर्मा, अंजली त्रिपाठी, मकसूद अहमद, अब्दुल कलाम, जहीर खान सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने उपस्थित चिकित्सकों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देने और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें : "मेरे से कुछ नहीं हो सकता भइया"— यह लिखकर खामोश हो गई NEET की छात्रा