Maharajganj

विज़न एकेडमी में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- विज़न एकेडमी, महराजगंज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं विद्यालय गान से हुआ। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कक्षा आठ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि कक्षा एक की छात्राओं ने आकर्षक वेलकम डांस से अतिथियों का स्वागत किया। कक्षा आठ की आराध्या ने संस्कृत तथा कक्षा सात के प्रतीक ने अंग्रेजी में भाषण देकर स्वतंत्रता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ‘संदेशे आते हैं’, ‘हम भारत के हैं’, ‘मैं तेरे लिए मर मिटेंगे’ और ‘ऐसे हैं चाहे वैसे हैं’ जैसे देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों ने शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। हिमांशु, आराध्या, प्रतीक एवं परी के गायन ने भी दर्शकों को भावविभोर किया। सत्यप्रकाश के एकल गायन, अनिका शर्मा के नृत्य और आराध्या विश्वकर्मा की ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने देशभक्ति नाटक के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को मंच पर जीवंत किया। समापन पर विद्यार्थियों की पिरामिड फॉर्मेशन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को निभाने का निरंतर संकल्प है। प्रबंध निदेशक प्रणव गोपाल श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह की सराहना की। समारोह के अंत में विद्यालय परिसर ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस से पहले जिले में सघन चेकिंग, स्टेशन-होटल से बाजार तक पुलिस की नजर