एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने देर रात बदली पुलिसिंग की तस्वीर, 21 उप निरीक्षकों को नई तैनाती
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जबकि कुछ उप निरीक्षकों को थानों और पुलिस लाइन में भेजा गया है। स्थानांतरण के तहत महिला उप निरीक्षक नेहा कुमारी को पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी पकड़ी, कोतवाली बनाया गया है। भूपेन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जेल की जिम्मेदारी मिली है। रूपेश पाल को सिसवा मुंशी, भिटौली, मधुकर सिंह को खुटहाँ और गोविन्दर यादव को शिकारपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। देवेन्द्र दुबे को मुजुरी, अजय कुमार यादव को अड्डा बाजार और अनिश कुमार सिंह को परतावल चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप कुमार चौधरी को लक्ष्मीपुर चौकी भेजा गया है। वहीं अखिलेश यादव को जनसुनवाई सेल में तैनाती मिली है। इसके अलावा शोभा यादव को भिटौली, नरेन्द्र पटेल को कोल्हुई और रमेश पुरी को पुरन्दरपुर में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। रामजी गुप्ता को निचलौल भेजा गया है। फेरबदल के तहत कई मौजूदा चौकी प्रभारियों को भी नई जगह भेजा गया है। रोहित यादव और अशोक गिरी को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि आलोक कुमार राय को ठूठीबारी और संजय सिंह को सिंदुरिया थाने में तैनाती दी गई है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी स्थानांतरित उप निरीक्षकों को नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें : चूल्हे की चिनगारी ने उजाड़ दी शादी की खुशियां, झोपड़ी समेत सामान जलकर राख