बड़ी खबर :महुअवा में रेलवे स्टेशन के चिन्हित भूमि का डीएम ने दिया अनुमोदन,बोले जनपद के आर्थिक विकास व पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिलाधिकारी अनुनय झा ने शनिवार को महराजगंज में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। डीएम ने जनपद मुख्यालय के लिए महुअवा मे चिन्हित भूमि पर रेलवे स्टेशन बनाने का अनुमोदन दे दिया है।
