विज़न एकेडमी में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- विज़न एकेडमी, महराजगंज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं विद्यालय गान से हुआ। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
