मीट बेचने के विवाद में चाकूबाजी, रास्ते से गुजर रहा किशोर गंभीर घायल
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- निचलौल नगर के मिया वार्ड में सोमवार को सड़क किनारे मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई।
